फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, गांव से भागने की फिराक में थे दोनों

Mon, 22 Nov 2021 06:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

आरोपी के गांव के तिराहे से पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा, खेसरहा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार सुबह उनके गांव के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसओ खेसरहा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म होने की शिकायत लड़की के पिता ने थी। पिता की तहरीर पर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में कराया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। सुबह मुखबिर से जानकारी मिली कि दोनों आरोपी धुसवा गांव के तिराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें