फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: किशोरी का शव बरामद, हत्या की आशंका

Mon, 18 Oct 2021 05:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

रेहरवा अंडरपास के निकट क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था शव, क्षेत्र में सनसनी, रविवार दोपहर से ही नहीं चल रहा था किशोरी का पता, जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रेहरवा अंडरपास के निकट सोमवार की सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में 12 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लेहड़ा व फरेंदा रेल रूट पर स्थित रेहरवा अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह एक किशोरी का क्षत-विक्षत अवस्था मे शव देखा गया। उसकी शिनाख्त शारदा पुत्री सुमेर उम्र करीब 12 वर्ष निवासी महावनखोर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।

चर्चा है कि किशोरी का रविवार की दोपहर से ही पता नहीं चल रहा था। किशोरी के पेट सहित शरीर के कुछ हिस्से क्षत-विक्षत पाए गए जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि रेहरवा अंडरपास के निकट किशोरी का शव क्षत- विक्षत अवस्था में बरामद हुआ है। मृत किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें