देवरिया में गैर जिले में स्थानांतरित थानेदारों के रिलीव होने के बाद एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने 13 थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। गैर जनपद से आए अनुज सिंह को देवरिया का नया कोतवाल बनाया गया है।
बृहस्पतिवार की देर रात हुए फेरबदल में पुलिस लाइंस से अनुज कुमार सिंह को शहर कोतवाल, यहां तैनात नवीन कुमार सिंह को तरकुलवा, मदनपुर थाने के अपराध निरीक्षक विजय सिंह को लार, पुलिस लाइंस में तैनात जितेंद्र सिंह को रुद्रपुर, पुलिस लाइंस से संतोष कुमार को महुआडीह, पुलिस लाइंस से उपेंद्र मिश्र को बघौचघाट का एसओ बनाया गया है।
अर्चना सिंह को महिला थाने की बागडोर सौंपी गई है। गरुणपार चौकी प्रभारी भवानी भीख को मदनपुर और सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बृजेश मिश्र को खामपार थाने का एसओ बनाया गया है। भाटपाररानी में तैनात आशुतोष कुमार को एसओ बरियापुर, साइबर सेल में तैनात मुकेश मिश्र को भलुअनी थाने का एसओ बनाया गया है। खामपार के एसओ विपिन मलिक को बनकटा की कमान सौंपी गई है।
भलुअनी के एसओ दीपक कुमार को रामपुर कारखाना का एसओ बनाया है। इसी तरह पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक बरजोर सिंह को साइबर सेल, डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइंस से मृत्युंजय सिंह को सोशल मीडिया सेल, पुलिस लाइंस से राम विलास सिंह यादव और राजा राम यादव को क्राइम ब्रांच , पुलिस लाइंस से मनीष कुमार सिंह यादव को एकीकृत जन शिकायत प्रकोष्ठ और आईजीआरएस शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
सुरेश कुमार मिश्र को वाचक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि सभी को बेहतर तरीके से काम करने और फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया है।