फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में एक और मिला कोरोना संक्रमित, आज 17 पॉजिटिव की रिपोर्ट हुई निगेटिव

Sat, 16 May 2020 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में मुंबई से 11 मई को आए 50 वर्षीय शख्स की जांच हुई थी। उसके बाद उसे शोहरतगढ़ क्षेत्र के बुढनईया पकड़ी स्थिति चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने इस शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के लिए एक राहत खबर है। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में 17 लोगों के स्वस्थ होने के बाद शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको उनके घर भेज दिया है। इसमें 15 बर्डपुर और दो खलीलाबाद सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए थे। सभी की दो बार जांच हुई थी। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
 
जिले में 36 कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें 30 को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जबकि दो लोगों को संतकबीनगर जिले के खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 17 लोग निगेटिव मिले। इसमें 15 बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में थे। दो खलीलाबाद आइसोलेशल वार्ड में थे। इनकी दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में घर भेजा जा रहा है।

 सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि 17 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें घर भेजा जा रहा है। यह सभी लोग होम क्वारंटीन में रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी करती रहेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें