फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर के खजनी विधानसभा क्षेत्र से रजनी देवी कांग्रेस उम्मीदवार, 10 वर्षों से खेल रही हैं राजनीतिक पारी

Thu, 13 Jan 2022 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कुशीनगर की तमकुहीराज से अजय कुमार लल्लू, डुमरियागंज से कांति पांडेय, हरैया से लाबोनी सिंह, रुधौली से बसंत चौधरी, फरेंदा वीरेंद्र चौधरी, महराजगंज से अशोक प्रसाद, पनियारा से सरेदेंदु कुमार पांडेय, खजनी से रजनी देवी, पडरौना से मनीष जायसवाल, रुद्रपुर से अखिलेश प्रताप सिंह, रामपुर कारखाना से सहला अहरारी, भाटपाररानी से केशव चंद यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
खजनी विधानसभा से रजनी देवी को कांग्रेस से उम्मीदवार बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर जिले के खजनी विधानसभा क्षेत्र से रजनी देवी को उम्मीदवार बनाया है। रजनी खजनी के वार्ड संख्या 32 से जिला पंचायत सदस्य हैं और पिछले 10 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक कांग्रेस की 40 प्रतिशत महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की नीति का फायदा मिला है। रजनी खजनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी बनाई गई हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीख तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को पार्टी ने चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की। इसमें गोरखपुर जिले से खजनी विधानसभा क्षेत्र से रजनी देवी को उम्मीदवार बनाया है।

रुद्रपुर निवासी रजनी देवी खजनी के वार्ड संख्या 32 से जिला पंचायत सदस्य हैं। 2021 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। हालांकि इसके पहले वार्ड संख्या 33 से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक रजनी के जिला पंचायत सदस्य से सीधे विधानसभा प्रत्याशी बनाया जाना कांग्रेस पार्टी की 40 प्रतिशत महिलाओं को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की वजह से संभव हो सका है।

कांग्रेस की पहली सूची में अजय लल्लू समेत गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश चुनाव के 125 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें कुशीनगर की तमकुहीराज से अजय कुमार लल्लू, डुमरियागंज से कांति पांडेय, हरैया से लाबोनी सिंह, रुधौली से बसंत चौधरी, फरेंदा वीरेंद्र चौधरी, महराजगंज से अशोक प्रसाद, पनियारा से सरेदेंदु कुमार पांडेय, खजनी से रजनी देवी, पडरौना से मनीष जायसवाल, रुद्रपुर से अखिलेश प्रताप सिंह, रामपुर कारखाना से सहला अहरारी, भाटपाररानी से केशव चंद यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें