फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डू दाढ़ी पर गैंगस्टर का केस: पहले मौत के कुआं में दिखाता था करतब, बाद में बन गया लुटेरा

Fri, 06 Oct 2023 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीपीगंज पुलिस ने शातिर गुड्डू दाढ़ी गिरोह पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। जेल भेजने के साथ ही पुलिस गैंगस्टर एक्ट के अपराध से अर्जित संपत्ति को भी जब्त करेगी।
विज्ञापन
गैंगस्टर गुड्डू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौत के कुआं में करतब दिखाने वाला गुड्डू दाढ़ी गिरोह बनाकर लूट की वारदात करता है। पुलिस ने डीएम से अनुमोदन के बाद बृहस्पतिवार को गुड्डू और उसके तीन साथियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। वर्तमान में सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। अब पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फिर से सभी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पीपीगंज के भरोहिया निवासी गुड्डू दाढ़ी को गिरोह का सरगना बनाया है। जबकि, नकहा नंबर एक घोसीपुरवा निवासी रियाजुद्दीन, नीबा निवासी जयहिंद दास और नीबा के ही विनय उर्फ विक्कू को गिरोह का सदस्य बनाया है।

गुड्डू वाहन चलाने में माहिर है, पहले वह मौत के कुआं में करतब दिखाता था, लेकिन बाद में अपने हुनर का गलत इस्तेमाल करते हुए लूट करने लगा। चोरी की वारदात भी कर चुका है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कारतूस के साथ पकड़े गए युवक बोले-झोले में कहां से आया कारतूस मालूम नहीं

 

विज्ञापन

कुछ दिन तक उसने पीपीगंज में बाइक मरम्मत की दुकान भी खोली थी, लेकिन अपराध नहीं छोड़ा। गैंग का सरगना वह स्वयं है और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से संगठित गिरोह बनाकर चोरी व लूट आदि करता है। पीपीगंज के थानेदार आशीष सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बुलडोजर तो चलेगा मगर कानूनी पेच दूर करके, 10 हत्यारोपियों ने किया है सरकारी भूमि पर कब्जा

गुड्डू पर दर्ज हैं 18 केस
गिरोह के सरगना गुड्डा पर पीपीगंज, कैंपियरगंज थाने में कुल 18 केस दर्ज हैं। इसमें लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। इसके अलावा रियाजुद्दीन पर छह और जयहिंद व विनय पर एक-एक केस दर्ज हैं। सभी को पुलिस ने गिरोहबंद कर दिया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीपीगंज पुलिस ने शातिर गुड्डू दाढ़ी गिरोह पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। जेल भेजने के साथ ही पुलिस गैंगस्टर एक्ट के अपराध से अर्जित संपत्ति को भी जब्त करेगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें