पु्लिस के गिरफ्त में मासूम के हत्या के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के दरियापुर जंगल टोला उकड़हवा में ढाई वर्ष के मासूम रितेश की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए रविवार को महिला समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें एक पड़ोस की महिला और गांव का ही महिला का प्रेमी युवक शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि टॉफी दिलाने के बहाने वह ढाई साल के रितेश को साइकिल पर बैठाकर ले गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दिया। गिरफ्तार महिला पार्वती के घर से पुलिस ने बालक रितेश का चप्पल व हत्यारोपी संदीप चौहान की साइकिल बरामद कर लिया है।
शनिवार सुबह दस बजे घर के सामने खेल रहे ढाई साल के रितेश को घुमाने के बहाने साइकिल पर बैठाकर ले जाने वाले रिश्ते के चचेरे भाई संदीप चौहान ने अपनी प्रेमिका गांव की ही पार्वती के ही कहने पर गांव से दूर जंगल में ले जाकर रितेश की गला दबाकर हत्या की थी। उसके शव को वहीं पर एक छोटे से गढ्ढे में डालकर पत्तियों से ढंक दिया था।