फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर: तेज बारिश के बीच मकान में लगी भीषण आग, पिता को बचाने में झुलसा बेटा

Fri, 28 May 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दीए से गमछे में लगी आग ने घर के सामान को किया राख, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे
विज्ञापन
1 of 5
आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार सुबह बारिश के बीच एक मकान में भयंकर आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर खाक हो गया। इस घटना में एक युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। आग लगने के दौरान घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खोराबार के प्यासी गांव की है। यहां 36 घंटे से बारिश होने के कारण गांव में बिजली नहीं आ रही है। गांव के निवासी संतोष जायसवाल के घर सुबह लाइट नहीं थी। इस दौरान उनके घर का इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया था। घर में अंधेरा होने की वजह से उन्होंने दीपक जलाया हुआ था। इस दौरान उनके कंधे पर रखा गमछा दीपक के संपर्क में आ गया और गमछे में आग पकड़ ली।

 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur fire - फोटो : अमर उजाला।
इस घटना को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें बचाने के लिए उनका बेटा अभिषेक (23) भी दौड़ पड़ा और वह बुरी तरह झुलस गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
पिता को बचाने में घायल हुआ बेटा
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता को बचाने के लिए चक्कर में अभिषेक ने जलते गमछे को फेंक दिया। यह गमझा घर में रखे कपड़ों की ढेर पर जा गिरा। जिससे कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरे आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

4 of 5
gorakhpur fire - फोटो : अमर उजाला।
परिवार के लोग कुछ समझ पाते की, आग पूरे घर में फैल चुकी थी। घरवालों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास के बाद किसी तरह से चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur fire - फोटो : अमर उजाला।
ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने बताया कि बरसात के कारण बहुत राहत हो गई, वरना आग इतनी भीषण थी कि पूरा गांव ही इसकी चपेट में आ जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें