फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पांच महीने पहले हुआ था निकाह

Mon, 27 Sep 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

मृत अमीना खातून का निकाह सैफ अली के साथ 17 मई 2021 को हुआ था। रविवार रात में दोनों ने एक साथ किया। सैफ भोजन करके सो गया और अमीना धार्मिक पुस्तक पढ़ने लगी। देर रात में सैफ की नींद खुली तो फंदे से लटकता शव देखकर सन्न रह गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगीटीकर में एक नवविवाहिता का शव शादी के महज पांच माह बाद ही फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बरहन गांव के बरवा टोला निवासी बादशाही की पुत्री अमीना खातून का निकाह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांगीटीकर निवासी सैफ अली से गत 17 मई 2021 को हुआ था। सैफ अली के अनुसार रविवार रात में पत्नी ने साथ में मछली खाया। सैफ भोजन करके सो गया और अमीना धार्मिक पुस्तक पढ़ने लगी।

देर रात में सैफ की नींद खुली तो अमीना का शव कमरे मे फंदे से लटकता देख सन्न रह गया। इसकी सूचना उसने ससुर बादशाही को फोन पर दी। बादशाही ने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी के घर पहुंचा तो शव कमरे में पड़ा था। सोमवार की सुबह किसी ने सूचना तुर्कपट्टी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी रामसहाय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें