यदि किसी ने उस रुपये को पाने के लिए दावा किया तो प्रक्रिया पूरी करने के बाद रकम दी जाती है। जो रकम भूल जाती है, उसकी जानकारी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से केंद्रीयकृत वेब पोर्टल अनक्लेम्ड डिपाजिट गेटवे टू एक्सेस इंफार्मेशन लांच किया गया है। इस पर आवेदन करके कोई भी ग्राहक जानकारी पा सकता है।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि इससे लावारिस जमा खातों की पहचान हो सकेगी। बैंक अधिकारियों के अनुसार, एसबीआई में आठ हजार 86 करोड़, पीएनबी में पांच हजार 340 करोड़ और केनरा बैंक में चार हजार 558 करोड़ लावारिस धनराशि के रूप में पड़ी है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, एसबीआई में आठ हजार 86 करोड़, पीएनबी में पांच हजार 340 करोड़ और केनरा बैंक में चार हजार 558 करोड़ रुपये लावारिस धनराशि के रूप में पड़ी है।
इसे भी पढ़ें: पिपराइच में मासूम से शोहदे ने की शर्मनाक हरकत, पंचायत बोली- मामला कर दो रफा-दफा
बैंक अधिकारियों ने बताया कि उद्गम अनक्लेम्ड डिपाजिट गेटवे टू एक्सेस इंफाॅर्मेशन पोर्टल पर जाएं। वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा भरें। इसके बाद वन टाइम पासवर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे। लॉगइन की प्रक्रिया के बाद इसमें खाताधारक का नाम, बैंक का नाम, पहचानपत्र के रूप में वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट नंबर, पैन नंबर दर्ज करें। इसके बाद जमा विवरण को जानने के लिए खोज बटन पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: मुफ्त इलाज, जांच-दवा में भी गरीबों का खून चूस रहे दलाल
लीड बैंक मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि 17 अगस्त से पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। इस पर आवेदन करके लोग जानकारी पा सकते हैं। अभी इससे सात बैंकों को जोड़ा गया है। 15 अक्तूबर तक अन्य बैंक भी इस नई व्यवस्था से जुड़ जाएंगे। लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।