फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में आज खिली है धूप, गलन बरकरार

Wed, 26 Jan 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि अब बंगाल की खाड़ी अथवा राजस्थान के ऊपर कोई सिस्टम नहीं दिख रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में मौसम का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सोमवार की रात बारिश के बाद मंगलवार की सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं बुधवार की सुबह पूरा मौसम साफ हो गया। हालांकि इस दौरान लोगों को गलन महसूस होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ आकाश थोड़ा साफ हुआ लेकिन धुंध की वजह से दोपहर बाद तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद सूरज निकला, लेकिन गर्मी का एहसास नहीं करा सका। पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड मंगलवार को भी जारी रही।

बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुआ। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन का तापमान 18 डिग्री तक पहुंचा।

इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि अब बंगाल की खाड़ी अथवा राजस्थान के ऊपर कोई सिस्टम नहीं दिख रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी  बढ़ोतरी होने के बावजूद अधिकतम तापमान 22 डिग्री से कम बना रहेगा। ऐसे में ठंड का एहसास होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें