फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur University: यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से शुरू, शामिल होंगे 1.16 लाख विद्यार्थी

Fri, 20 May 2022 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को सुबह 10  बजे से मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि अंग्रेजी विभाग से करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों ने सहायक आचार्य पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सीबीसीएस पैर्टन) की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। इसके लिए गोरखपुर समेत देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में 208 केंद्र बनाए गए हैं। करीब एक लाख 16 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सचल दल का गठन किया गया है। केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की बात कही गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र हित में जून तक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। इससे सत्र नियमित रहेगा।

अंग्रेजी विभाग में दूसरा मॉक इंटरव्यू आज
गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को सुबह 10  बजे से मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि अंग्रेजी विभाग से करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों ने सहायक आचार्य पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। साक्षात्कार  20 जून से प्रारंभ हो रहा है। मॉक इंटरव्यू के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया जाएगा और कमियों से अवगत कराया जाएगा। जिससे वे मुख्य साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें