गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत भूखंडों की कुल संख्या 101 है । वही गारमेंट एवं होजरी उद्योगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 500 वर्गमीटर से 5239 वर्गमीटर तक के 101 भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे।
गीडा की वेबसाइट पर देख सकते हैं विज्ञापन का विस्तृत विवरण
पवन अग्रवाल ने बताया कि विज्ञापन का विस्तृत विवरण, नियम व शर्तें गीडा के वेबसाइट
www.gidagkp.in पर उपलब्ध है। केवल उक्त वेबसाइट के माध्यम से ही संबंधित स्वहस्ताक्षरित प्रपत्रों के साथ पठनीय ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
किसी नियम में बदलाव पर निरस्त हो सकता है आवंटन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि आवंटन के पूर्व या पश्चात किसी नियम व आवंटन प्रक्रिया में परिवर्तन या पूरी आवंटन प्रक्रिया को निरस्त किया जा सकता है।