फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सीएमएस कर्मी से लूटे 5.28 लाख, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Aug 2021 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रामगढ़ताल स्थित एसबीआई के प्रशासनिक भवन के पास हुई वारदात, डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे, पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के एसबीआई प्रशासनिक भवन के पास सोमवार की दोपहर12.30 बजे बाइक सवार बदमाश कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) कंपनी के कलेक्शन एजेंट नवनीत से दिनदहाड़े 5.28 लाख रुपये लूटकर भाग गए। वारदात के समय बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था, जिससे वे नीचे गिर गए। घटना की सूचना पाते ही डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी सोनम कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं, घटना के पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी नवनीत शहर में किराए के कमरे में रहते हैं। वह सीएमएस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। सोमवार को नवनीत ने स्पेंसर्स, हॉयर और मंत्रा से रुपये एकत्र किए थे, जिसे उन्हें बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करना था।

अभी वह एसबीआई प्रशासनिक भवन के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और ओवरटेक करके बाइक रोक दी। इससे नवनीत हड़बड़ा गए। इसी बीच बदमाशों ने नवनीत की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उनके पास से रुपयों से भरा बैग (लैपटॉप बैग) छीनकर भाग गए। किसी तरह से खुद की आंख पोछते हुए कलेक्शन एजेंट ने रामगढ़ताल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


 

सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीर से जांच तेज

पुलिस एसबीआई प्रशासनिक भवन व माउंट लिट्रा जी समेत कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाली है। इसके बाद ही पुलिस को एक दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे से बदमाशों की तस्वीर मिल गई है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सीसी कैमरे से मिले तस्वीर में दिख रहे बदमाशों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वारदात के बाद बदमाश उस रोड पर आगे की ओर भागे इस वजह से पुलिस अन्य दुकानों के कैमरों को खंगाल कर बदमाशों की तस्वीर हासिल करने की कोशिश में लगी रही।

कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं, रेकी के बाद वारदात की आशंका
जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। एक ट्रक चालक वहां  खड़ा था, मगर वह भी वारदात के बाद भाग निकला। जब तक पुलिस पहुंची, वह चला गया था। पुलिस को आशंका है कि जिस जगह और तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस एक एक बिंदु पर काम कर रही है।

इसी कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई थी करीब 99 लाख की लूट
रुपये की वसूली करने वाली इसी कंपनी के कर्मचारी के साथ खोराबार इलाके में फोरलेन पर होली के ठीक एक दिन बाद 15 मार्च 2017 को 98 लाख 79 हजार 530 रुपये की लूट हुई थी। पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया था, जिसमें सीएमएस कंपनी के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। हालांकि पूरी रकम बरामद नहीं हो सकी थी।

कलेक्शन एजेंट नवनीत ने कहा कि तीन जगह से रुपये की वसूली की थी। रास्ते में बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट लिया। रुपये बचाने का प्रयास किया था, लेकिन बदमाश भारी पड़ गए। रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए।
 
विज्ञापन

तेजी से बढ़ी डकैती, लूट की वारदात

गोरखपुर जिले में एक बार फिर डकैती, लूट जैसी वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। अकेले शहर क्षेत्र में इस तरह की दो घटनाएं चंद दिनों में सामने आई हैं। इससे पहले रुस्तमपुर के पास एक सीमेंट कारोबारी की कार से बदमाश रुपये निकालकर भाग निकले थे। अभी इस घटना का भी पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है।
  • 30 जुलाई : कैंपियरगंज इलाके के धानी रोड पर बदमाशों ने सिद्धार्थनगर के व्यापारी से दो ग्राम सोना लूटा था।
  • 10 अगस्त : रुस्तमपुर के पास से बीयर लेने के दौरान बेलघाट के सीमेंट कारोबारी शिव प्रकाश मिश्रा की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने चार लाख रुपये उड़ा दिया था।
  • 13 अगस्त : चौरीचौरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4.10 लाख रुपये की डकैती हुई थी।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पांच लाख रुपये की लूट की घटना हुई है। बाइक से तीन बदमाश आए थे। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें