दो हजार रुपये देकर युवती को कार में बैठाया था
पुलिस का कहना है कि प्रियंका ने युवती को दो हजार रुपये देकर कार में बैठने को कहा था। सभी एक दूसरे के पहले से परिचित थे। बताया गया था कि रास्ते में असुरन पर युवती को उतार देंगे। लेकिन, कार जब नहीं रुकी तो युवती ने बेतियाहाता में पहुंचकर शोर मचाया। युवती तिवारीपुर की मूल निवासी है और वर्तमान में परिवार के साथ पादरी बाजार में रहती हे। यह भी सामने आया कि युवती ने अपना नाम दूसरे समुदाय का बताया था। मंगलवार की देर शाम थाने पहुंची मां बिना तहरीर दिए बेटी को घर लेकर चली गई। उसने कार्रवाई से भी मना कर दिया था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली का तार गिरा, कार में लगी आग; पुलिसकर्मी घायल
यह हुआ था
बेतियाहाता चौराहे पर मंगलवार की शाम कार सवार युवती के शोर मचाने पर लोगों ने गाड़ी रोक ली थी। उसमें सवार युवती ने बताया कि कार सवार उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने कार सवार बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रशांतदीप, उसी जिले के मुगलपुरा के राजकुमार, उसके फूफा धर्मपाल और कार चालक अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के कैलसा निवासी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती की मां थाने पर पहुंची। वह बेटी को साथ लेकर घर चली गई। इस दौरान सामने आया कि जिस युवती से शादी कराया जाना था, वह दूसरे समुदाय की है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले ठीक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।