फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म: गहरे अवसाद में गई किशोरी..चीखती है तो कभी दौड़ती है

Wed, 22 Nov 2023 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के साथ कोर्ट में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर हो गई है। मंगलवार को डिस्चार्ज होने के बाद वह घर पहुंची तो अचानक चिल्लाने लगी। फिर घर के बाहर दौड़ने लगी। गहरे अवसाद में चले जाने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। खबर है कि पुलिस इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बदरा गांव निवासी उपेंद्र और दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके की 17 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम छठ पूजा में शामिल होने के लिए घाट पर गई थी। लौटते समय गांव के पास दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: जालसाज दंपती ने उगला एक करीबी का नाम, एम्स में दवा की दुकान और ठेका दिलाने के नाम पर की थी ठगी

विज्ञापन

मंगलवार सुबह डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन जैसे ही किशोरी घर पर आई अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बेसुध हुई किशोरी घर से बाहर दौड़ने लगी, जिसके बाद आनन-फानन परिजन उसे लेकर फिर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की दोपहर किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को सोमवार की शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया और दोनों को जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली दफ्तर पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मारने से एक युवक बेहोश
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के साथ कोर्ट में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें