फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: देहरादून से बिहार जा रही कार पलटी, पांच लोग चोटिल

Mon, 08 Nov 2021 05:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

उत्तराखंड के देहरादून से योगेश कुमार शर्मा अपनी कार से परिवार के साथ बिहार जा रहे थे। वे अभी बस्ती जिले में पहुंचे थे कि अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार पलट गई। कार पलटने से परिवार के ही पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से बिहार से जा रही कार बस्ती फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम के निकट रेलिंग से टकराकर कार पलट गई। जिसमें सवार एक ही परिवार के पांच यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज कराया। प्राथमिक इलाज के बाद कार सवार पांचो लोग दूसरे साधन से बिहार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड के देहरादून के चंदीगंज के रहने वाले योगेश कुमार शर्मा अपनी कार से परिवार के साथ बिहार जा रहे थे। सोमवार सुबह छह बजे जैसे ही कार हाइवे के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम के निकट पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सड़क के नीचे जाकर पलट गई।

घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे खजौला के चौकी प्रभारी नारायन लाल श्रीवास्तव और एनएचएआई ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में योगेश कुमार शर्मा इनकी पत्नी शीला शर्मा और तीन बच्चे कमलेश, रौनक, सरिता चोटिल हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिया। सभी लोग दूसरे साधन से बिहार के लिये रवाना हो गये। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि कार चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें