फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ अपराधी: जिस थाने में एसएसपी ने चौपाल लगाई, उसी क्षेत्र में बदमाशों ने लाखों किए पार

Fri, 20 Aug 2021 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

घटना को छिपाने में जुटी रही पुलिस, फिर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू। रात भर गश्त और मुस्तैदी की खुली पोल, जल्द पर्दाफाश का दावा।
विज्ञापन
गगहा इलाके में वारदात के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने उसी इलाके में वारदात को अंजाम दिया है, जहां एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस चौपाल लगाई थी। रात्रि विश्राम भी किया था। एसएसपी की मौजूदगी में गगहा थाने की पुलिस सक्रिय थी। पीआरवी व पिकेट भी सक्रिय थी। इसी बीच बदमाशों ने वस्तुपार गांव के एक घर से पांच लाख से अधिक कीमत के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस दिनभर घटना को छिपाने में जुटी रही और देरशाम चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के वस्तुपार निवासी प्रवीण उर्फ झुनझुन दूबे परिवार के साथ बुधवार रात घर में सोए थे। रात में दो बजे के करीब छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने अलग-अलग कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर कैद कर दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। एक कमरे का ताला तोड़कर एक दर्जन से अधिक सूटकेसों में रखा सामान उठा ले गए। वहीं, कमरे की आलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात, कपड़े आदि भी गायब कर दिए।

सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने 110 ग्राम सोने के जेवर, 42 साड़ी सहित महंगे कपड़े गायब होने की बात कही है।
विज्ञापन


सुबह पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर टूटे सूटकेस बरामद किए। आसपास पुराने कपड़े भी बिखरे मिले हैं। गायब किए गए सामानों की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर अमित दुबे का कहना है कि चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें