फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन क्लासेज, इन विषयों का प्रदेश स्तरीय ई-कंटेंट तैयार करेगा विश्वविद्यालय

Fri, 07 Aug 2020 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सप्ताह भर बाद 45 दिन चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
  • सभी विभागों में बनेगा यू-ट्यूब चैनल, प्रोफाइल पेज से सीधे कंटेंट अपलोड करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सप्ताह भर बाद ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी। अभी ये 45 दिनों तक चलाई जाएंगी, इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष को छोड़कर दूसरे सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई शुरू होगी। प्रदेश स्तर पर तैयार हो रहे ई-कंटेंट में विश्वविद्यालय भी भागीदार बनेगा, तीन विषयों की जिम्मेदारी शासन स्तर से दी गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- तीन सितंबर से शुरू होंगी स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह ने बताया कि कोरोना का संकट अभी बना हुआ है। शासन ने अगस्त में क्लास शुरू करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में छात्रों के भविष्य को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेज चलने का फैसला किया गया है। यह सितंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो ऑनलाइन व ऑफलाइन मिश्रित क्लास शुरू की जाएंगी। परिस्थितियां सामान्य होने पर अक्टूबर या नवंबर महीने से पूर्व की भांति कक्षाएं भी शुरू होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर विकसित हो रहा है ई-कंटेंट पोर्टल

कुलपति ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण बढ़ा है। ऐसे में शासन ऑनलाइन क्लास और सोशल मीडिया के जरिए पढ़ाई को तरजीह दे रहा है। शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर एक ई-कंटेंट पोर्टल भी बनाया गया है। इस पोर्टल में सभी विषयों के पाठ्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह पोर्टल छात्रों के लिए मुफ्त में मुहैया होगा। किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र इससे पढ़ाई कर सकते हैं।
 
तीन विषयों के कंटेंट तैयार करेगा विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय के शिक्षक प्राणी विज्ञान, राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय का प्रदेश स्तरीय ई-कंटेंट तैयार करेंगे। इस सामग्री को ही प्रदेश के छात्र अध्ययन करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विषयवार शिक्षकों को अलग-अलग टॉपिक दे दिए हैं।
 
पाठ्यक्रम में बदलाव और मिड टर्म परीक्षा पर मांगे सुझाव
कुलपति ने विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर पाठ्यक्रम व प्रायोगिक कक्षाओं की संरचना में बदलाव पर सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा उन्होंने सेशनल या मिड टर्म परीक्षा कराने पर भी सुझाव मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें