फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन न्याय: दरोगा के इस जवाब से नाखुश हुए एसपी, खोली जांच की फाइल

Mon, 09 Aug 2021 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पीड़ित के सामने आने के बाद जब एसपी ने फोन किया तो दरोगा का जो जवाब था उसे सुनने के बाद खुद एसपी भी चौक गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबित विवेचनाओं को निपटाने के लिए अक्सर खुद जद्दोजहद कर रहे हैं तो मातहत हैं कि सुधारने का नाम ही नहीं ले रहे। ताजा मामला गोला थाने का सामने आया है जहां पर ऐसे ही एक लापरवाह दरोगा के खिलाफ जांच का आदेश एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने दे दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, पीड़ित के सामने आने के बाद जब एसपी ने फोन किया तो दरोगा का जो जवाब था उसे सुनने के बाद खुद एसपी भी चौक गए। दरोगा ने बोला कि विवेचना जारी है और जल्द निपटा दी जाएगी। अगला सवाल यह था कि आखिर डेढ़ साल से क्यों नहीं निपट रहा है। इस पर दरोगा की चुप्पी एसपी को बहुत कुछ संकेत दे गई और फिर उन्होंने जांच का आदेश दे डाला।

जानकारी के मुताबिक, एसपी के पास दो ऐसे फरियादी पहुंचे थे जिनको केस दर्ज कराएं दो साल या एक साल का समय गुजर चुका था लेकिन उनके दर्ज केस के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। यह सुनते ही एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और फिर सीधे विवेचक शिव प्रकाश को फोन किया तो उधर से जो जवाब आया, वह संतोषजनक नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी ने विभागीय जांच का आदेश दे दिया है। दरअसल ऑपरेशन न्याय के तहत जिलेभर में पुराने विवेचनाओं को निपटाने की जिम्मेदारी एसपी और सीओ रैंक के अफसरों को दे दी गई है। इसके बाद से ही पुराने मामलों में त्वरित निस्तारण का काम तेजी से किया जा रहा है। जहां कहीं भी विवेचक की कमी मिल रही है उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। यह कार्रवाई भी उसी कड़ी में की गई है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें