फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के लोगों से 14 करोड़ की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Mon, 09 Aug 2021 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)

सार

स्थानीय लोगों जिनकी संख्या 150 के करीब है, ने 13 से 14 करोड़ रुपये की राशि कंपनी में इन्वेस्ट कर दी। उसके बाद न तो कंपनी ने उन्हें कोई सामान दिया और न ही उनकी राशि वापस की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल सुंदरनगर में पंजाब की दो कंपनियों पर करीब 150 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनसे 13-14 करोड़ रुपये की राशि ठगने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए सुंदरनगर निवासी एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में अमन कुमार ने कहा है कि कुछ माह पहले पंजाब की कंपनी हर घर मॉल डॉट कॉम और गैजबोजोन कंपनी के मालिक दीपक जिंदल और दीपक सिंगला सुंदरनगर आए थे।

विज्ञापन


उसने कंपनी के कार्यों का प्रलोभन देकर लोगों से पैसा इन्वेस्ट करने को लेकर अनेक सपने दिखाए। इसके बाद स्थानीय लोगों जिनकी संख्या 150 के करीब है, ने 13 से 14 करोड़ रुपये की राशि कंपनी में इन्वेस्ट कर दी। उसके बाद न तो कंपनी ने उन्हें कोई सामान दिया और न ही उनकी राशि वापस की।

बार-बार संपर्क करने पर भी कंपनी की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। अमन कुमार ने पुलिस से मांग उठाई है कि धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी राशि वापस दिलाई जाए। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें