फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रामगढ़ ताल में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Mar 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके से लापता दाउदपुर के राम अशीष उर्फ गोलू खिलाफ बुधवार को रामगढ़ ताल में उतर आती हुई मिली। शरीर पर चोट के निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मान कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के दाऊद पुर निवासी राम आशीष उर्फ गोलू अपनी मां को रोजाना कोतवाली इलाके के एक नर्सिंग होम में छोड़ने जाते थे। उनकी मां नर्सिंग होम में काम करती हैं।

मां ने मंगलवार को कोतवाली थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि बेटा छोड़ने आया और जब वह घर पहुंची तो पता चला कि बेटा नहीं लौटा था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी कि बुधवार सुबह उसकी लाश रामगढ़ ताल में मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्पेक्टर रामगढ़ ताल सुशील शुक्ला ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें