फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में भूमि विवाद में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

Mon, 05 Oct 2020 02:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ(file) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली के चकरा पंसरही गांव में जमीनी विवाद में गांव के मनबढ़ों ने एक युवक को शनिवार को सकरापार के निकट एक कब्रिस्तान के पास रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने युवक के साथ अभद्रता भी की। पीड़ित के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय जांच करने गांव पहुंचीं। जहां पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में विनोद यादव, सतीश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पंसरही गांव में चंद्रभान दूबे के परिवार से कुछ लोगों का भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। नवंबर माह में दोनों परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को चंद्रभान दुबे अपनी बैनामा ली गई भूमि में चहारदीवारी बनवा रहे थे। जिसका विरोध विनोद यादव, सतीश, गोविंद आदि ने किया। इसी को लेकर दोनों परिवार में विवाद शुरू हो गया। शनिवार को अनीश चंद्र द्विवेदी अपने पिता चंद्रभान दुबे को लेने देवरिया जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सकरापार स्थित कब्रिस्तान के पास सतीश यादव, विनोद यादव और उनके साथ के लोगों ने उन्हें रोक लिया और बेरहमी से अनीश चंद्र द्विवेदी की पिटाई की। आरोप है कि उनके साथ अभद्रता भी की। अनीश ने अपनी पिटाई का दर्द व्यक्त करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने लिया।

उन्होंने एसपी से बात कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया और खुद ट्वीट की। मुख्यमंत्री के सलाहकार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी जांच करने रविवार को गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने मारा पीटा है। इसी दौरान मोबाइल गिर गया, जिसे उठाने अनीश झुके तो आरोपियों ने उनके ऊपर पेशाब कर दिया।

उधर, विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्तयामी सिंह, अजय दुबे, नागेश मणि त्रिपाठी, रामनिवास पांडेय, हेमंत मिश्र, रिकू पांडेय आदि एसपी से मिलकर घटना पर नाराजगी जताई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
 
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि अनीश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें