फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों को बिना बताए महिला दोस्त को रिसीव करने गया था युवक, सड़क हादसे में गई दोनों की जान

Fri, 02 Oct 2020 08:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

- युवक के चाचा ने दी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर
- परिजनों का दावा ट्रक पीछे करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामनगर कड़जहां फोरलेन पर ट्रक और कार की टक्कर में जान गंवाने वाले युवक रौशन के चाचा अनुराग सिंह ने शुक्रवार को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसा ट्रक बैक करने के कारण हुआ।

विज्ञापन


हादसे के अगले दिन शुक्रवार को रौशन और सुरेखा के परिजन थाने और रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पहुंचे। परिजन अपने बेटे व बेटी को खोकर गमगीन थे। परिजनों ने बताया कि रौशन नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वहीं आरूषि दुबे उर्फ सुरेखा उर्फ खुशबू दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी।

दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही हुई थी। रौशन लॉकडाउन के समय ही गांव आ गया था। आरूषि दिल्ली में ही थी। फोन पर दोनों की बात होती थी। आरूषि ने दो दिन पहले फोन कर घर आने की बात बताई थी। वह नौसड़ में बस से उतरी थी और रौशन उसे रिसीव करने पहुंचा था।
विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

घरवालों को नहीं थी जानकारी

रौशन घर से अपने भाई के साथ देवरिया सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। भाई को उसने देवरिया उतार कर बोला कि अभी थोड़ी देर में आएगा। इसके बाद वह नौसड़ चला आया।

रौशन के चाचा अनुराग ने बताया कि उन्हें क्या पता था कि वह अब कभी नहीं लौटेगा। पुलिस के अनुसार नौसड़ से फोरलेन होते हुए दोनों कार से जा रहे थे। रामनगर कड़जहां फोरलेन के ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। जिसमें बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार से पुलिस को युवती का बैग भी मिला था। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें