जियाउल इस्लाम ने पार्षद वरीयता के नाम पर मिलने वाले फंड को लेकर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने वरीयता शब्द से आपत्ति दर्ज कराई। इसी तरह शक्तिनगर पार्षद आलोक सिंह विशेन ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। साथ ही कुछ सदस्यों ने जर्जर ठेला गाड़ियों का भी मुद्दा उठाया। नगर आयुक्त ने कहा कि चार क्विंटल लोहे की चादर है। ठेलों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करा दी जाएगी।
सफाई कर्मियों की कम संख्या पर उपसभापति ने जताई आपत्ति
उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने वार्डों में मानक से कम सफाई कर्मचारियों की तैनाती पर आपत्ति जताई। इसका सभी पार्षदों ने समर्थन किया। उपसभापति ने कहा कि जनसंख्या घनत्व और एरिया के हिसाब से हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या का निर्धारण किया गया था, मगर उस अनुपात में कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। ऐसे में सफाई को लेकर शिकायत आती है। नगर आयुक्त ने तय मानक पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती का आश्वासन दिया है।
इन सड़कों और पार्क का हुआ नामकरण
- शक्तिनगर के मुख्य पार्क का नाम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम पर होगा
- मेडिकल कॉलेज मुख्य मार्ग से लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर तक की सड़क का नाम डॉ. अशोक कुमार गांगुली के नाम पर होगा।
- शक्तिनगर में गोड़धोईया नाला, धर्मपुर में टीचर्स कालोनी धर्मपुर तक की सड़क समाजसेवी व अध्यापक स्व. हरिशरण त्रिपाठी के नाम होगा।
- बिछिया रेलवे कालोनी की मैत्रीपुरम में नगर निगम पार्क का नाम पूर्व पार्षद स्व. अरुण कुमार मिश्रा के नाम पर होगा।
- झरना टोला में मुहल्ला लालगंज में बेचन पासवान के मकान से रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मल्लू साहू के नाम होगा।
- जनप्रिय विहार में कालोनी पार्क का नाम स्वामी विवेकानंद होगा। एक अन्य पार्क सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम होगा।
- धर्मशाला बाजार में धर्मशाला बाजार चौक का नाम श्री गुरुनानक चौक होगा।
- विस्तार नगर तुलसी राय के मकान के सामने पार्क का नामकरण परशुराम पार्क किया गया
- जगेसर पासी चौराहे से जनप्रिय विहार मोड़ तक के मार्ग का नाम समाजसेवी स्व. डॉ. गुरू प्रसाद मेढ़ के नाम होगा।
- विस्तार नगर में अनिल त्रिपाठी के मकान के सामने के पार्क का नाम सुदामा पार्क होगा
- विकास नगर में पोस्ट आफिस के सामने के पार्क का नाम भगवान चित्रगुप्त होगा।
- हांसूपुर में श्रीचंद कुशवाहा के मकान से प्रभु गैस वाले के मकान तक की सड़क का नाम स्व. लेफ्टीनेंट कमांडर आशीष कुमार कुशवाहा के नाम पर होगा।
- हांसूपुर में पवन केडिया के मकान के पास की गली को पूर्व प्रधानाचार्य कैलाश प्रसाद के नाम पर किया गया।
- शिवपुर सहबाजगंज में कमला कॉम्प्लेक्स, पादरी बाजार से नहर रोड तक की सड़क का नाम पूर्व विधायक स्व.जगदीश लाल श्रीवास्तव के नाम पर होगा।
- लच्छीपुर में वीर बहादुर मेमोरियल महिला महाविद्यालय औद्योगिक क्षेत्र का तिराहा अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह के नाम से जाना जाएगा।
- कुबेर अस्पताल से लेकर खरे आटा चक्की तक की सड़क का नाम प्रमुख छायाकार एवं ललित कला अकादमी के सदस्य स्व. राजीव केतन के नाम पर होगा।
- स्पोर्ट्स कालेज के पीछे, राप्तीनगर फेज-4 में राधेश्याम रावत (पार्षद) एवं अरविंद सिंह के मकान के सामने के पार्क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्म भूषण रानी गाईदिन्ल्यू के नाम पर होगा।
- आजाद चौक से डोमवा ढाला तक के मार्ग का नाम महर्षि कश्यप ऋषि मार्ग होगा
- पुर्दिलपुर में सुमेर सागर रोड स्थित गौतम होटल की बगल की गली का नाम डॉ. आरके सिंह लेन किया गया
- मियां बाजार में गंगा गैस सर्विस से हट्ठी माता मंदिर तिराहे तक की सड़क का नाम समाजसेवी स्व. पुट्टो देवी के नाम पर होगा
- दीवान बाजार में नई कालोनी स्थित पार्क का नाम समाजसेवी स्व. रामरक्षा पांडेय के नाम पर होगा
- तुर्कमानपुर में कब्रिस्तान के बगल का नाम अध्यापक हृषिकेश यादव के नाम हुआ।