फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बलिया में तैनात सिपाही व परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस, पांच लाख मांगने का आरोप

Mon, 28 Nov 2022 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी खलीलाबाद कोतवाली इलाके के गांव निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई थी। युवक की तैनाती बलिया जिले के दूधहट थाने में है। शादी तय होते समय उपहार में 5 लाख नकद और बाइक, सोने की चेन, अंगूठी देने की बाद हुई थी। 24 नवंबर 2022 को शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर निवासी व बलिया जिले के दूधहट थाने में तैनात सिपाही घनश्याम यादव, उनके पिता जनार्दन यादव, भाई राजन, भाभी रेनू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हरपुर बुदहट थाने में युवती के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। आरोप है कि शादी की तिथि करीब आने पर पांच लाख रुपये व गाड़ी की मांग की। नहीं देने पर शादी नहीं हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी खलीलाबाद कोतवाली इलाके के गांव निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई थी। युवक की तैनाती बलिया जिले के दूधहट थाने में है। शादी तय होते समय उपहार में 5 लाख नकद और बाइक, सोने की चेन, अंगूठी देने की बाद हुई थी। 24 नवंबर 2022 को शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी।

शादी की तिथि नजदीक आने पर वर पक्ष के परिजन 5 लाख और व चार पहिया वाहन की अतिरिक्त मांग करने लगे। जबकि, लड़की के पिता ने पूर्व में सिपाही को 2.50 लाख गूगल पे किया था। 2.50 लाख नकद दे दिया था।
विज्ञापन


13 नवंबर 2022 को सिपाही ने सूचना दी कि मांग पूरी होने पर ही शादी होगी। नियत तिथि पर दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं आए। शनिवार को समाधान दिवस पर पीड़ित पिता ने शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें