फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में हमला: नेपाली युवक मदरसा के लिए मांग रहे चंदा, खुफिया एजेंसियां सतर्क

Wed, 06 Apr 2022 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवकों ने बताया कि नेपाल में भैरहवा के रहने वाले हैं। मदरसा के लिए चंदा मांग रहे हैं। उनके हाथ में एक रसीद बुक भी थी। नेपाल में मदरसा के लिए गोरखपुर में चंदा क्यों मांग रहे हैं? यह पूछने पर वे असहज हो गए और भाग गए।
विज्ञापन
मदरसा। (सांकेतिक) - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से आए कुछ युवक शहर में घूमकर मदरसे के लिए चंदा मांग रहे हैं। मंगलवार दोपहर गोलघर में दुकानदारों ने रोककर युवकों से पूछताछ की तो सभी भाग गए। जानकारी होने पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस की टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दो बजे गोलघर में गांधी आश्रम के सामने करीब 10 युवक घूम रहे थे।

विज्ञापन


उनके हाथ में चंदे की रसीद थी। नेपाली में बात करने पर दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। युवकों ने बताया कि नेपाल में भैरहवा के रहने वाले हैं। मदरसा के लिए चंदा मांग रहे हैं। उनके हाथ में एक रसीद बुक भी थी। नेपाल में मदरसा के लिए गोरखपुर में चंदा क्यों मांग रहे हैं? यह पूछने पर वे असहज हो गए और भाग गए।

प्लास्टिक की पिस्टल के साथ युवक पकड़ा गया

गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंगलवार रात प्लास्टिक की पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा गया। आरोप है कि पुलिस ने उसे जब रोका तो भागने लगा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। दरअसल, आरोपी मुर्तजा के घर से भी एयरगन गन मिला है, इस वजह से जांच कर रही थी लेकिन परिजनों के आने  उसे सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक मंगलवार की रात नौ बजे स्कूटी पर युवती को बैठाकर ले आया। गेट के पास स्कूटी खड़ी कर अंदर जाने लगा। सुरक्षाकर्मियों के तलाशी लेने पर बाहर जाने लगा। संदेह होने पर सिपाहियों ने युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से असली जैसी दिख रही प्लास्टिक की पिस्टल मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि रौब दिखाने के लिए वह प्लास्टिक की पिस्टल लेकर घूमता है। युवक के पकड़े जाते ही साथ में आई युवती छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें