फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhnath Mandir Attack: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा की फिर से होगी समीक्षा, नए प्लान पर होगा काम

Wed, 06 Apr 2022 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीजी ने एसएसपी को जांच कर नया प्लान तैयार कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। पहले भी तैयार प्रस्ताव किया गया था लेकिन लागू नहीं हो सका।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में हमले के बाद आने-जाने वाले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले के बाद एक बार फिर से मंदिर की सुरक्षा पर मंथन शुरू कर दिया गया। एडीजी अखिल कुमार ने एसएसपी से जांच कर सुरक्षा का नया प्लान तैयार कर प्रस्ताव मांगा है। उधर, गेट के पास पुलिस पिकेट लगाने के साथ ही मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंदिर की सुरक्षा के लिए इसके पहले भी प्रस्ताव तैयार हुआ था, लेकिन वह लागू नहीं हो सका। अब जब मंदिर में तैनात सिपाहियों पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है तो सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस घटना के बाद दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार रात करीब 10 बजे प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी थी।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तीन से चार दिनों में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मंदिर की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर इसे प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एडीजी ने एसएसपी को सुरक्षा का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।

अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा की भी होगी समीक्षा

गोरखनाथ मंदिर के अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जैसे अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के लिए भी नया प्लान तैयार का निर्देश एडीजी ने दिया है। इन सभी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा कितनी पर्याप्त है और इसमें क्या परिवर्तन कर इसे पुख्ता किया जा सकता है, इसका नए सिरे से प्लान तैयार किया जाना है।

विज्ञापन


गोरखपुर जोन एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर और अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का नया प्लान तैयार करने का निर्देश एसएसपी को दिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार होने के बाद शासन में भेजा जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें