फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रेलवे के हर जोन से अयोध्या के लिए चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 28 से शुरूआत की उम्मीद

Sat, 20 Jan 2024 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

अयोध्या के सबसे नजदीकी स्टेशन कटरा और रामघाट पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। दोनों जगह एक-एक हजार श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशनों पर एक-एक अतिरिक्त काउंटर खोला जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर के श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी रेलवे जोन अपने-अपने क्षेत्र से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएंगे। हालांकि, अभी इनकी समय सारिणी घोषित नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि 28 जनवरी से अधिकांश ट्रेन चलने लगेंगी।

विज्ञापन


उत्तर भारत से अयोध्या आने वाली ट्रेनों को लखनऊ-बाराबंकी, मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्रयागराज के रास्ते आना होगा। इसके अलावा बिहार-पश्चिम बंगाल की तरफ से आने वाली ट्रेनों को छपरा-वाराणसी-अयोध्या अथवा छपरा-गोरखपुर-मनकापुर के रास्ते आना-जाना होगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। बाराबंकी-अयोध्या रूट पर चल रहा दोहरीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे ट्रेनों के आवागमन में सुविधा होगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जोन में लगाए जाएंगे 60 बैरियर, कालेसर से डायवर्ट होंगे वाहन

विज्ञापन

गोरखपुर से हर दिन गुजरेगी एक ट्रेन
आईआरसीटीसी सूत्रों ने बताया कि हावड़ा और बरौनी की तरफ से आने वाली आस्था स्पेशल गोरखपुर के रास्ते ही अयोध्या जाएंगी। एनईआर के अलावा अन्य जोन की ट्रेन भी गोरखपुर स्टेशन से गुजरेंगी। अभी जो संभावना बन रही है, उसके मुताबिक 28 तारीख के बाद करीब-करीब हर दिन एक आस्था स्पेशल गोरखपुर से होकर गुजरेगी।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या रवाना हुईं 20 इलेक्ट्रिक बसें, अतिथियों को पहुंचाएंगी गंतव्य तक
विज्ञापन

रामघाट और कटरा में रहेगी अतिरिक्त व्यवस्था
अयोध्या के सबसे नजदीकी स्टेशन कटरा और रामघाट पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। दोनों जगह एक-एक हजार श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशनों पर एक-एक अतिरिक्त काउंटर खोला जा रहा है। कटरा स्टेशन पर दो एटीवीएम भी लगाई जाएगी, जिससे कि टिकट के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें