इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर पर तीन से चार फोन प्रतिदिन ऐसे भी आ रहे हैं, जो यह शिकायत कर रहे हैं कि निजी अस्पताल इलाज के नाम पर जबरदस्त धन उगाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों से लिखित शिकायत सेंटर के लोग मांग रहे हैं, लेकिन लिखित तौर पर कोई भी शिकायत करने को तैयार नहीं है। दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों और तीमारदारों से अधिक रुपये लेने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस पर प्रशासन ने लिखित शिकायतें मांगी तो ऐसे अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की गई। इसका असर यह हुआ कि 27 मामलों में 21 निजी अस्पतालों ने रुपये वापस किए थे।
इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
सुनीता पटेल ने बताया कि कोविड या कोविड वैक्सीनेशन संबंधित किसी भी समस्या के लिए चार मोबाइल नंबर एवं तीन पीएनटी नंबर जारी किया गया है। इस पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे फोन कर आवश्यक जानकारी ले सकते हैं। इन नंबरों में 9532041882, 9532797104, 8765134842, 9532824859, 0551-2202205, 0551-2201796, 0551-2204196 शामिल हैं। इसके अलावा 9532041882 और 9532797104 नंबर पर व्हाट्सअप के जरिए शिकायत कर सकते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज पांडेय ने कहा कि बूथों पर लक्ष्य के अनुसार वैक्सीन भेजी जा रही है। लोगों की भीड़ बूथों पर सुबह ही हो जा रही है। इसकी वजह से बूथ पर वैक्सीन खत्म हो जा रही है। लगातार बूथों पर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।