फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: जब जैकी चैन के साथ रेड कार्पेट पर बिखेरा था मल्लिका शेरावत ने जलवा, अभिनेत्री ने बताई पीछे की कहानी

Fri, 17 May 2024 05:52 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मल्लिका शेरावत कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार साल 2005 में गई थी। मल्लिका कई बार इस फेस्टिवल में जा चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कान से जुड़ी यादों को शेयर किया। 
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत और जैकी चैन - फोटो : इंस्टाग्राम @mallikasherawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हो चुका है। यह फेस्टिवल 25 मई, 2024 तक चलेगा। इस दौरान कई बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही दुनियाभर के कलाकारों का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा। भारत ने भी कई कलाकार इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जा चुके हैं। इस बीच अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने इस फेस्टिवल से जुड़े अपने पुराने अनुभव को लोगों के साथ साझा किया है।

विज्ञापन


जैकी चैन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार साल 2005 में गई थी। मल्लिका कई बार इस फेस्टिवल में जा चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फेस्टिवल से जुड़ी यादों को शेयर किया। साल 2012 में मल्लिका शेरावत मशहूर कलाकार जैकी चैन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। उन्होंने इसका वीडियो भी साझा किया है।



मैं चाहती थीं कि गाउन बढ़िया लगे
वीडियो शेयर करते हुए मल्लिका शेरावत ने लिखा कि कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। ऐसे में, मैं अपने पसंदीदा रेड कार्पेट वॉक की मेकिंग साझा करना चाह रही थी। उन्होंने लिखा कि गाउन मेरे लिए ही सिलना था। मैं रेड कार्पेट पर अपने पसंदीदा जैकी चैन के साथ चलने वाली थी और चाहती थी कि गाउन एकदम बढ़िया लगे। गाउन को कमर की तरफ से काफी नीचे तक काटा गया था, लेकिन फिर भी यह अच्छा लग रहा था।
विज्ञापन


MAMI 2024: मुंबई में साल के सबसे बड़े फिल्मी मेले की तैयारी, देर न करें फिल्म जमा करने की आखिरी तारीख ये है
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया है काम
बॉलीवुड में मल्लिका की पहचान एक बोल्ड अभिनेत्री की रही है। साल 2004 में रिलीज हुई मल्लिका की फिल्म 'मर्डर' ने उनकी लोकप्रियता में खूब इजाफा कर दिया था। इससे पहले वो फिल्म 'ख्वाहिश' में काम कर चुकी थी। मल्लिका ने 'डबल धमाल', 'डरना जरूरी है', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'शादी से पहले', 'किस किस की किस्मत' और 'वेलकम' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

WIF: गुनीत मोंगा ने महिला फिल्म निर्माताओं के लिए शुरू की नई पहल, ‘डब्ल्यूआईएफ’ करियर बनाने में करेगा मदद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें