देवांग भावसार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मौनी रॉय, छाया कदम और सुनील ग्रोवर भी हैं। 'ब्लैकआउट' एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो पुणे की सड़कों के जरिए एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है।
बीते वर्ष फिल्म '12वीं फेल' के लिए खूब तारीफें लूटने वाले एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लैकआउट' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसी महीने ओटीटी पर रिलीज हुई है। क्रिटिक्स से इसे खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दर्शकों से भी इसे मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। हाल ही में विक्रांत ने इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मजेदार रही, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियां भी सामने आईं।
क्राइम रिपोर्टर की भूमिका में हैं विक्रांत
देवांग भावसार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मौनी रॉय, छाया कदम और सुनील ग्रोवर भी हैं। 'ब्लैकआउट' एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो पुणे की सड़कों के जरिए एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है। विक्रांत इसमें क्राइम रिपोर्टर के रोल में हैं। हाल ही में विक्रांत मैसी ने बताया कि इस फिल्म में एक सीन के लिए उन्हें रातभर गाड़ी चलानी पड़ी। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रातभर करनी पड़ी थी शूटिंग
विक्रांत ने कहा कि एक सीन के लिए उन्होंने रातभर गाड़ी चलाई और बारिश के चलते गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो गया था। इससे काफी मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश की वजह से शूटिंग के दौरान कई टेक भी लेने पड़े। और इस चक्कर में रातभर गाड़ी चलानी पड़ी। फिल्म 'ब्लैकआउट' में कई कार चेज सीन्स हैं और इन सभी की रात में शूटिंग हुई है। शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कहा, 'शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आया, लेकिन यह एक चुनौतीपूर्ण टास्क था, क्योंकि हमें पूरी रात शूटिंग करनी थी। भारी बारिश और रात के अंधेरे की वजह से यह मुश्किल था'।
Anurag Kashyap: 'सरकार ऐसी फिल्मों का समर्थन नहीं करती, बस श्रेय लेती है', कान में पायल की जीत पर बोले अनुराग
पूरी क्रू के लिए मुश्किल था अनुभव
विक्रांत ने कहा कि कभी-कभी कार का वाइपर काम नहीं करता था। हर बार कार में बैठने से पहले 360 डिग्री चेक करना पड़ता था, ताकि तय हो सके कि सारे कैमरे ठीक से लगे हैं। हर इक्विपमेंट अपनी जगह पर है। इस दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल इक्विपमेंट को बचाना था। यह केवल एक्टर्स के लिए ही नहीं, बल्कि क्रू के लिए भी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पूरी रात आप शूटिंग करते हैं, जो मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता है और यह आपका बॉडी साइकल बदल देता है। रोड ब्लॉकिंग, एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करना और कारों को क्रैश करना मुश्किल था।'
Kartik Aaryan: फीस से टीडीएस कटने पर तंग हो जाते थे कार्तिक, पहली फिल्म और विज्ञापन की कमाई सुन रह जाएंगे दंग