कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' अब रिलीज की दहलीज पर पहुंच गई है। एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसके बाद कार्तिक आर्यन दिवाली पर 'भूल भूलैया 3' में नजर आएंगे। अब वो इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुके हैं। आज वो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं, लेकिन करियर की शुरूआत में यह आंकड़ा एक लाख रुपये से भी नीचे हुआ करता था।