सोहम शाह राजस्थान के छोटे से शहर श्रीगंगानगर से आते हैं। इंडस्ट्री में आने वाले तमाम लोगों की तरह वे भी शाहरुख खान की तरह बनना चाहते थे। हालांकि, अब सपना बदल गया है। उनका कहना है कि वे आज भी शाहरुख खान के फैन हैं, लेकिन अब उनकी यात्रा अपनी खुद की है।
फिल्म इंडस्ट्री का रुख करने वाले तमाम सितारे किंग खान को प्रेरणा मानकर आते हैं। इस लिस्ट में 'तुम्बाड़' फिल्म फेम एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह का नाम भी शामिल है। सोहम शाह ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं, बल्कि तीनों खान यानी शाहरुख-सलमान और आमिर को वे अपना गुरू मानते हैं।
विज्ञापन
करियर को लेकर साझा कीं दिलचस्प बातें
फिल्म 'तुम्बाड़' को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है और यह धूम मचा रही है। इस फिल्म में सोहम शाह नजर आए हैं और वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म के सीक्वल का एलान भी निर्माताओं ने कर दिया है। सोहम शाह फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल से टीजर जारी कर सीक्वल का एलान किया गया। इस बीच सोहम शाह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ फिल्म और अपने करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए खुद पर दबाव बना रहे हैं वीर दास, शो के लिए खुद लिखेंगे अपने संवाद
विज्ञापन
तीनों खान से सीखी ये बात
सोहम शाह राजस्थान के छोटे से शहर श्रीगंगानगर से आते हैं। इंडस्ट्री में आने वाले तमाम लोगों की तरह वे भी शाहरुख खान की तरह बनना चाहते थे। हालांकि, अब सपना बदल गया है। उनका कहना है कि वे आज भी शाहरुख खान के फैन हैं, लेकिन अब उनकी यात्रा अपनी खुद की है। सोहम शाह ने कहा कि अब वे शाहरुख खान और उनक समकालीन स्टार्स सलमान खान और आमिर खान को अपना गुरू ज्यादा मानते हैं। सोहम शाह ने कहा कि उन्होंने हिंदी सिनेमा की खान तिकड़ी से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान से उन्होंने चार्म यानी आकर्षण सीखा है। वहीं, सलमान खान से उन्होंने स्टाइल सीखा है तो काम में एथिक की सीख उन्हें आमिर खान से मिली है।
शाहरुख खान को लेकर की ये टिप्पणी
सोहम शाह मुंबई आने से पहले अपने होम टाउन श्रीगंगानगर में रियल एस्टेट का बिजनेस चलाया करते थे। अब इंडस्ट्री में अवसर उनका खुली बाहों से स्वागत कर रहे हैं। 'तुम्बाड़' के अलावा सोहम को 'महारानी' और 'दहाड़' में अपनी भूमिकाओं के जरिए भी ओटीटी दर्शकों के बीच बखूबी जाना जाता है। सोहम ने कहा, 'मैं शाहरुख खान को देखकर इंडस्ट्री में आया... मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन मेरी जिंदगी का सफर अलग है। इस बात का खूब एहसास है कि शाहरुख खान केवल एक ही हो सकता है'।
Anees Bazmee: अनीस ने भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस टकराव पर कही बड़ी बात, बोले- हर फिल्म की किस्मत...