टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करके सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कविता ने अपने खूबसूरत बालों को नेक काम के लिए दान कर दिया है। उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवा कर छोटा करवाया है। कविता कैंसर रोगियों के लिए विग बनाने के लिए इसे दान कर रही हैं।
बाल कटवाने से पहले थीं नर्वस
कविता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था 'नर्वस…लेकिन नए लुक के लिए एक्साइटेड हूं। इसके बाद मुझे टाइम मिलेगा और मैं फोकस कर पाउंगी ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट पर।' कविता के वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके फ्रेंड्स और फैंस दोनों ही कविता के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।