फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla Death: करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे सिद्धार्थ, जानिए एक्टर की नेटवर्थ

Thu, 02 Sep 2021 02:25 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने की खबर से  उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला लोगों के चहेते कलाकार थे। बिग बॉस के विजेता बनने के बाद से उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स थे लेकिन वो ऐसे चले जाएंगे किसी ने सोचा नहीं था। वह दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके थे। चलिए जानते हैं कि अपने दम पर सिद्धार्थ शुक्ला ने कितनी कमाई की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram@realsidharthshukla
सिद्धार्थ शुक्ला की नेटवर्थ
वेबसाइट caknowledge डॉट कॉम के मुताबिक दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति 15 लाख डॉलर है, यानी 11.25 करोड़ रुपये से ऊपर की है। बतौर एक टीवी अभिनेता ये बड़ी रकम है। उनकी ज्यादातर कमाई टीवी शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी। उनकी महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा थी। 

विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने पिछले साल ही सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की थी और लॉकडाउन में जिम लौटने की मंशा जताई थी। - फोटो : Social Media
एक्टर का घर 
सिद्धार्थ का मुंबई में एक घर था, जिसमें  वो अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने बिग बॉस जीतने के बाद इस घर को खरीदा था। उनकी मां भी इसी घर में उनके साथ रहती थीं। जब उनकी मौत हुई थी तो वो इसी घर में मौजूद थे।

4 of 6
sidharth shukla - फोटो : social media
गाडियों के शौकीन
सिद्धार्थ शुक्ला गाड़ियों के बेहद शौकीन थे। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5) और हार्ले-डेविडसन फैट बॉब मोटरसाइकिल भी थीं। एक बार उनकी इसी बीएमडब्लू कार से एक एक्सीडेंट भी हो गया था, जिसके चलते उन्हें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था। 
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Insatagram- @realsidharthshukla
रियलिटी शो से जीती रकम
सिद्धार्थ ने 'झलक दिखला जा','सावधान इंडिया', 'इंडिया गॉट टैलेंट' जैसे कई रियालिटी शो में काम किया था। वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
अपनी कमाई का हिस्सा करते थे दान
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान किया करते थे। वह लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और सिद्धार्थ बहुत जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें