फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: उर्फी जावेद का नया अवतार, साड़ी में दिखाई अदाएं, यूजर्स बोले- लव यू..

Sat, 27 Nov 2021 01:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद ने शनिवार को साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ने अपनी अदाएं दिखाई हैं। उर्फा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद ने शनिवार को साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ने अपनी अदाएं दिखाई हैं। उर्फा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन


इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद को सुर्खियों में रहना आता है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों के जरिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनके फैंस ड्रेस और लुक को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। इसके बाद भी उर्फी जावेद बेहिचक बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने साड़ी में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों को 22 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा,  तुम सबसे अच्छी हो। वहीं अन्य यूजर्स तस्वीरों में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उनको लव यू भी लिख रहे हैं।
 


हालांकि, इसी आउटफिट में उर्फी पहले अपना एक वीडियो शेयर कर चुकी है। जिस दिन उर्फी ने अपनी अदाओं का जलवा बिखरते हुए वीडियो पोस्ट किया था उस दिन भी उन्होंने यही साड़ी और ब्लाउज पहन रखा था। इस वीडियो के बैकग्राउंड में - 'ओय होय लड़की' गाना बज रहा था। गौरतलब है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह कई बार ट्रांसपेरेंट कपड़ों में अपने वीडियो डाल चुकी हैं, जिनके लिए उनको यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया। कई बार यूजर्स उनके आउटफिट देखकर यहां तक लिख डालते हैं कि उन्हें शर्म कब आएगी। लेकिन उर्फी पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें