फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prasanna Vadanam: सुहास की फिल्म 'प्रसन्न वदनम' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

Tue, 30 Apr 2024 04:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'प्रसन्न वदनम' ने सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। फिल्म को बोर्ड की ओर से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है।
विज्ञापन
फिल्म 'प्रसन्न वदनम' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुहास की फिल्म 'प्रसन्न वदनम' अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शकों का इंतजार बस खत्म होने को हैं। फैंस ने कुछ ही दिन पहले ट्रेलर का मजा लिया था और अब फिल्म का आनंद लेने में मजह दो दिन बचे हैं। फिल्म से जुड़े सभी लोग इसका जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन


Bollywood Directors: इन डायरेक्टर्स को बीच में ही छोड़नी पड़ी थी फिल्म, तीसरा नाम जानकर रह जाएंगे दंग

फिल्म को मिला यू/ए प्रमाणपत्र
ताजा अपडेट यह है कि फिल्म 'प्रसन्न वदनम' ने सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। फिल्म को बोर्ड की ओर से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि फिल्म कितने घंटे की होगी। बता दें कि फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


Aamir-Salman-SRK: साथ काम करने वाले हैं आमिर, शाहरुख और सलमान? कपिल के शो में उठा राज से पर्दा!
विज्ञापन


इन कलाकारों ने किया है अभिनय
'प्रसन्न वदनम' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अर्जुन वाईके ने किया है। फिल्म लिटिल थॉट्स सिनेमाज के बैनर तले मणिकांता जेएस और प्रसाद रेड्डी टीआर द्वारा निर्मित है। फिल्म में सुहास के अलावा राशि सिंह नंदू, पायल राधाकृष्ण, नितिन प्रसन्ना, हर्षा चेमुडु, साई स्वेता और कुशलिनी जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। 'प्रसन्न वदनम' का संगीत विजय बुल्गानिन ने दिया है।

आमिर के माता-पिता नहीं चाहते थे बेटा बने अभिनेता, जानें वजह

कुछ पहले हुआ था प्री-रिलीज कार्यक्रम
'प्रसन्न वदनम' की रिलीज से पहले एक प्री-रिलीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 26 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में कई दिगग्ज निर्देशक शामिल हुए थे। इनमें 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्देशक सुकुमार के अलावा बुच्ची बाबा और श्रीकांत ओडेला भी शामिल थे। इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद स्थित दासपल्ला कन्वेंशन में किया गया था, जहां इन बड़े फिल्मकारों की मौजूदगी में ट्रेलर को भी लॉन्च किया गया था।

Sonu Sood: सोनू सूद के फैन ने की दीवानगी की हदें पार, 1500 किमी दौड़कर मिलने पहुंचा मुंबई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें