फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK Salman Khan: शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस बड़े प्रोजेक्ट में मचाएगी धमाल? जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 17 Sep 2024 11:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पठान और टाइगर 3 के बाद से शाहरुख खान और सलमान खान को एक बार फिर से एक ही प्रोजेक्ट में देखने के लिए प्रशंसक बेताब हैं। हो सकता है कि भाईजान और एसआरके एक बार फिर से एक बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आए।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और सलमान खान जब भी साथ में स्क्रीन पर आते हैं, तो धमाल मचाते हैं। प्रशंसकों को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती है। दोनों के प्रशंसक अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को एक साथ में देखना पसंद करते हैं, चाहे वो कोई फिल्म हो, अवॉर्ड शो हो या फिर कोई और प्रोजेक्ट। करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और हम तुम्हारे हैं सनम से लेकर कई फिल्मों में दर्शकों ने इस जोड़ी को पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब एक और प्रोजेक्ट है जिसमें दोनों खान एक साथ नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख-सलमान
शाहरुख खान और सलमान खान जिस प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं, वह कोई फिल्म नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , शाहरुख और सलमान, आर्यन खान की वेब सीरीज स्टारडम का हिस्सा हो सकते हैं। इस सीरीज का निर्देशन शाहरुख के बेटे आर्यन खान कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन खान ने सलमान खान से एक एपिसोड का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया है। सलमान को स्टारडम में कैमियो ऑफर किया गया तो उनके लिए यह बिलकुल भी मुश्किल नहीं था। सलमान, शाहरुख और उनके परिवार के साथ बहुत अच्छे संबंध रखते हैं। इसलिए, उन्हें आर्यन को हां कहने में कोई समय नहीं लगा।

वेब सीरीज स्टारडम
आर्यन खान के शो स्टारडम की बात करें तो यह छह एपिसोड की सीरीज है और इसमें मोना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहले दर्शकों ने शाहरुख खान और सलमान खान को दो बार पठान और टाइगर 3 में एक साथ स्क्रीन पर देखा था। शाहरुख अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ वाईआरएफ की जासूसी दुनिया में शामिल हो गए और संभावना है कि हम उन्हें भविष्य की जासूसी फिल्मों में फिर से देख सकते हैं। 
विज्ञापन


काम की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार सुजॉय घोष की किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन इस थ्रिलर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं, जो 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी ओर, सलमान खान इन दिनों सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह इस साल 2025 ईद पर रिलीज होगी। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और सत्यराज भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें