ये शार्क्स करेंगे बिजनेस डील
सीजन 4 में शार्क्स के रूप में अनुपम मित्तल (पीपल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ), अमन गुप्ता (बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक और सीईओ), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के सह-संस्थापक और सीईओ) और रितेश अग्रवाल (ओयो के संस्थापक और ग्रुप सीईओ) देखने को मिलेंगे। सीजन के आगे बढ़ने के साथ ही नए शार्क्स भी शामिल हो सकते हैं।
Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दिखाया लुक
ये जोड़ी होस्ट करेगी शार्क टैंक इंडिया
कॉमेडियन आशीष सोलंकी और साहिबा बाली की जोड़ी शार्क टैंक इंडिया शो को होस्ट करने वाली है। बिजनेस डील के साथ इस शो में कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।
Ravi Ahuja: सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ बनेंगे रवि आहूजा, जानें कब से संभालेंगे कार्यभार?
दर्शकों ने पूछे सवाल
इस शो के शुरू होने की जानकारी जैसे ही मेकर्स ने दी, दर्शकों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। दर्शक जानना चाहते हैं कि शो कब से देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा 'क्या हम ये शो दिसंबर से देख सकेंगे'। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैं इस शो को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं'।
Karthi: महेश बाबू को लेकर कार्ति ने किया दिलचस्प खुलासा, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान