सीएम शिंदे ने पूछा गोविंदा का हाल
अभिनेता गोविंदा से सीएम एकनाथ शिंदे ने फोन पर बात ही। सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में गोविंदा की सही देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कश्मीरा शाह, विनय आनंद और दीपक सावंत भी गोविंदा से मिलने पहुंचे हैं।
Govinda Heath Update: पारिवारिक कलह के बीच मामा गोविंदा से अस्पताल मिलने पहुचीं कश्मीरा, दीपक सावंत भी आए नजर
गोविंदा ने प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, भगवान की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार'।
Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दिखाया लुक
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1