रोनित रॉय का सफल फिल्मी करियर चल रहा था, लेकिन अचानक ही उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। रोनित के लिए वे दिन मुश्किल जरूर थे, लेकिन उन्होंने कभी हौसला नहीं हारा। अपने भाई के बारे में बात करते हुए रोहित कहते हैं, 'जब रोनित बोले थे कि एक साल में वे मर्सिडीज खरीद लेंगे तब मुझे उन पर काफी गुस्सा आया था।
बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर जगह इन दोनों भाइयों की जोड़ी काफी मशहूर है। हम अभिनेता रोनित रॉय और उनके भाई रोहित रॉय की बात कर रहे हैं। रोनित ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से किया था वहीं रोहित ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से किया था। पिछले दिनों दोनों भाई एक साथ एक शो में पहुंचे थे। आइए जानते हैं दोनों ने एक-दूसरे के बारे में उस शो के दौरान क्या खुलासे किए।
विज्ञापन
'स्वाभिमान' से मिली रोहित को पहचान
अभिनेता रोनित रॉय ने अपने करियर के शुरूआत बॉलीवुड से किया था। वहीं उनके छोटे भाई रोहित रॉय रातों-रात 'स्वाभिमान' शो से स्टार बन गए थे। बीते दिनों को याद करते हुए रोहित कहते हैं, 'एक बार मैं रोनित के घर गया था। उन दिनों इनके पास ज्यादा काम नहीं था। मैंने रोनित से कहा आप काम के लिए लोगों से मिलते क्यों नहीं हैं। वे बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए और खिड़की से नीचे झांकने लगे'।
रोनित को खुद पर था विश्वास
रोहित रॉय अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'रोनित खिड़की से नीचे झांकते हुए अपने खाली पार्किंग को देख रहे थे। थोड़ी देर चुप रहने के बाद वे बोले देखना आज से ठीक एक साल बाद यहां मर्सिडीज खड़ी होगी। मुझे उनकी बात सुनकर काफी गुस्सा आया और मैंने मां को फोन करके सब कुछ बताया भी था'।
मां का सपना हुआ पूरा
रोनित रॉय का सफल फिल्मी करियर चल रहा था, लेकिन अचानक ही उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। रोनित के लिए वे दिन मुश्किल जरूर थे, लेकिन उन्होंने कभी हौसला नहीं हारा। अपने भाई के बारे में बात करते हुए रोहित कहते हैं, 'जब रोनित बोले थे कि एक साल में वे मर्सिडीज खरीद लेंगे तब मुझे उन पर काफी गुस्सा आया था। मैं सोच रहा था कि इनके पास काम नहीं है और ये कार खरीदने की बात कर रहे हैं, लेकिन एक साल में उन्होंने अपनी बात को सच कर दिखाया। इतना ही नहीं मेरी मां फिल्म फेयर अवार्ड में जाना चाहती थीं। तब रोनित ने कहा था कि यह पुरस्कार फिल्मवालों को मिलता है, लेकिन मां का वह सपना भी सच हुआ और भाई को 'उड़ान' के फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला।'