इस वक्त पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों की निगाहें पेरिस ओलंपिक 2024 पर टिकी हुई हैं। ओलंपिक में दुनियाभर के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रतिस्पर्धी को हराने और पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। पेरिस ओलंपिक एक तो इसलिए खास है, क्योंकि 100 पहले भी पेरिस में भी ओलंपिक का आयोजन हुआ था और दूसरी वजह मशहूर रैपर स्नूप डॉग हैं।