हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर भारत में भी काफी चर्चा है। दुनियाभर के दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच कई सारे लोग ये जानने के लइए उत्सुक हैं कि डेडपूल कौन है औऱ वह असल जिंदगी में क्या करता है। साथ ही डेडपूल 3 से पहले आई दो फिल्मों में डेडपूल की कहानी क्या रही है?
डेडपूल मार्वल कॉमिक बुक का एक कैरेक्टर है। असल जिंदगी में इस पात्र का कोई अस्तित्व नहीं है। फिल्म डेडपूल और डेडपूल 2 में अभिनेता रयान रेनॉल्ड ने ये किरदार निभाया था। अब फिल्म के तीसरे भाग में फैंस फिर से उन्हें डेडपूल के किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं। डेडपूल का वास्तविक जीवन में कोई अस्तित्व नहीं है। वह लगातार फोर्थ वॉल ब्रेक करता रहता है। वह अपने साथी सुपरहीरो की नाराजगी के बावजूद फोर्थ वॉल ब्रेक करता है। डेडपूल के वेड विल्सन के नाम से भी जाना जाता है। वह प्रशंसकों का पसंदीदा कैरेक्टर बन गया है।
Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को चार साल पूरे, संजना ने पोस्ट साझा कर मनाया जश्न
सिनेमा में फोर्थ वॉल एक काल्पनिक शब्द होता है। ये कलाकारों और दर्शकों के बीच का अंतर स्थापित करती है। दर्शक इस दीवार के पार देख सकते हैं, जबकि कलाकार इससे बाहर नहीं देख सकते हैं। कोई कैरेक्टर जब दर्शकों या कैमरे से बात करता है, तो उसे फोर्थ वॉल ब्रेक करना कहते हैं। 1800 के दशक में फोर्थ वॉल ब्रेकिंग शब्द आया था, जब सेट तीन दीवारों के साथ बनाए जाते थे, जिन्हें किसी भी प्रोडक्शन की जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता था। इसमें चौथी दीवार मंच और दर्शकों के बीच की काल्पनिक दीवार होती थी।
डेडपूल की पहली फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें रयान रेनॉल्ड ने डेडपूल की भूमिका में थे, मगर वह सुपरहीरो की इमेज से कुछ हटकर थे। इसमें उनकी भूमिका दर्शकों ने काफी पसंद की थी। फिल्म में मोरेना बकारनी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। वहीं, इसकी दूसरी फिल्म डेडपूल 2 वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें डेडपूल की दुनिया थोड़ी और बड़ी दिखाई देती है। केबल जैसे कैरेक्टर भी इसमें दिखाई देते हैं। इसमें डेडपूल और केबल की लड़ाई देखने को मिली है। अब दर्शकों को इसके तीसरे भाग डेडपूल एंड वूल्वरिन का बेसब्री से इंतजार है। दर्शक इसकी कहानी जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
Masaan: 'मसान' की रिलीज के नौ साल पूरे, विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया जश्न