2 मिनट 32 सेकंड का ट्रेलर
फिल्म के रिलीज डेट करीब आने के साथ ही मेकर्स पूरी तरह से इसके प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं। फिल्म के ट्रेलर से कुछ दिन पहले ही इसके गाने भी रिलीज किए गए हैं और आखिरकार इसका ट्रेलर भी दर्शकों के सामने आ गया है। 2 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक उत्सव के साथ होती है, जिसमें नागार्जुन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद शुरू होता है ताबड़तोड़ एक्शन। ट्रेलर एक्शन और लव स्टोरी के साथ-साथ आगे बढ़ती है। फिल्म के ट्रेलर में एक के बाद एक कई गाने भी नजर आ रहे हैं।