12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि 'कैप्टन मिलर' में सिद्धार्थ नूनी ने की सिनेमैटोग्राफी है। वे निर्देशक राजीव मेनन के छात्र रहे हैं, जिन्हें लूसिया, यू-टर्न और ब्राह्मण नमन में उनके काम के लिए खूब सराहना मिली। फिलहाल सिद्धार्थ सुपरस्टार विजय की अगली फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ ने हाल ही में बताया कि विजय ने धनुष की 'कैप्टन मिलर' का ट्रेलर देखा और वह उससे काफी प्रभावित हुए है। यह पीरियड एक्शन फिल्म मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को थिएटर में आएगी।
Merry Christmas: कटरीना ने विजय सेतुपति को बताया अभिनय की क्लास का टॉपर, बोलीं-उनके पास महान अभिनेता का टैग है
विजय बहुत प्यारे इंसान
वहीं, विजय के साथ शूटिंग के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'तीन महीने हो गये हैं हमें काम करते हुए। मुझे लगता है कि हमने अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और मैं बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं। वे बहुत प्यारे इंसान हैं। मैं वेंकट प्रभु की सरोजा का भी प्रशंसक हूं और अब उनके साथ काम करना एक सुखद आश्चर्य है।' फिल्म में विजय के अलावा प्रियंका मोहन, शिवराजकुमार, संदीप किशन, एलंगो कुमारवेल और अदिति बालन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगें।
Fawad Khan: 'जो काम दिखता है, वो ज्यादा बिकता है', सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने पर बोले फवाद खान