फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal New Song: 'जब मथवा पर टीका करेलु, चांद के भी फीका करेलु', गर्दा उड़ा रहा खेसारी का यह गाना

Sat, 19 Oct 2024 11:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'ईका करेलु' आज शनिवार को रिलीज हो गया है। इसे खेसारी ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।
विज्ञापन
Eka karelu - फोटो : Eka karelu Song
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक के बाद एक धमाकेदार गाने लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ उनका गाना 'चुम्मा चुम्मा' यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद वे 'साड़ी के प्लेट' एल्बम लेकर हाजिर हुए। अब आज शनिवार 19 अक्तूबर को खेसारी का एक और गाना रिलीज हुआ है, जो गर्दा उड़ाने वाला है। गाने का नाम है, 'ईका करेलु'।

विज्ञापन
Trending Videos

Eka karelu - फोटो : Eka karelu Song
इंस्टाग्राम पर दी गाना रिलीज होने की जानकारी
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नया गाना 'ईका करेलु' रिलीज होने की जानकारी दी है। यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है। अपनी आवाज से खेसारी ने गाने खास बनाया है, तो वहीं डांस से और भी ज्यादा धमाल मचा दिया है।

Eka karelu - फोटो : Eka karelu Song
यूजर बोले- 'नंबर वन पर ट्रेंड कराएंगे'
'ईका करेलु' गाना दरअसल, भोजपुरी सिंगर की इसी नाम की एल्बम का है। इसके बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लकी विश्वकर्मा इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। इस गाने में निकिता भारद्वाज भी हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया का ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कराकर छोड़ेंगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल के बिना भोजपुरी अधूरा है'।
 
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
'राजाराम' का 'चुम्मा चुम्मा' भी काट रहा बवाल
खेसारी लाल की फिल्म 'राजाराम' का 'चुम्मा-चुम्मा' गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अभिनेता की केमिस्ट्री आकांक्षा पुरी के साथ जमी है। आकांक्षा पहली दफा किसी भोजपुरी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में आकांक्षा और खेसारी ने धमाकेदार डांस किया है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जबर है खेसारी का अंदाज। अभिनेता लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल जुदा लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें