फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Juhi Chawla: सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं 90 के दशक की ये अभिनेत्री, फिल्मों से ज्यादा बिजनेस में रखती हैं दिलचस्पी

Sat, 19 Oct 2024 09:07 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के साथ ही बिजनेस पर ध्यान देने वाली अभिनेत्री जूही चावला का नाम भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आया है। उनके साथ आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और प्रिंयका चोपड़ा का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
सबसे अमीर अभिनेत्री जूही चावला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बॉलीवुड की दुनिया और अभिनेताओं के बारे में जानने में लोगों को बहुत दिलचस्पी होती है। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ही दिलचस्प खबर के बारे में। एक सर्वे में भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री का नाम सामने आया है। इस बात को सुनकर आपने भी कयास लगाना तो शुरू कर ही दिया होगा। आइए तो आपको बताते हैं भारत की सबसे अमीर महिला अभिनेत्री का नाम।
विज्ञापन

जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla
ये हैं भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री
भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री को लेकर एक लिस्ट में खुलासा हुआ है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक भारत की सबसे अमीर महिला कोई और नहीं बल्कि जूही चावला हैं। अभिनेत्री जूही चावला के पास कुल 4600 करोड़ की संपत्ति है। ये उनके साथी और जूनियर अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा है। जूही कई सारे बिजनेस में भी इन्वेस्ट करती हैं।

Sunny Deol Net Worth: फिल्मों में ही नहीं नेट वर्थ में भी सनी पाजी ने काटा है गदर, अरबों के मालिक हैं अभिनेता

प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉप 5 में शामिल हैं ये अभिनेत्रियां
भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 की लिस्ट के मुताबिक दूसरे स्थान पर ऐश्वर्या राय बच्चन कुल 850 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा अपनी कंपनी और हॉलीवुड फिल्मों की बदौलत करीब 650 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। चौथे स्थान पर आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया कुल 550 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर दीपिका पादुकोण के पास कुल 500 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

Vijay Varma: 'पिंक' देखने के बाद सुनिधि चौहान ने विजय वर्मा से कही थी ऐसी बात, बोलीं- 'आप मेरे पास मत आइए'

विज्ञापन

जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट करती हैं जूही चावला
अभिनेत्री जूही चावला ब्रांड एंडोर्समेंट करती हैं। वह अपना बिजनेस भी करती हैं। इससे उनकी नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है। जूही चावला रेड चिलीज की फाउंडर हैं। जूही आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की भी मालकिन हैं। ये टीम जूही ने शाहरुख खान के साथ मिलकर खरीदी है। जूही फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। वह आखिरी बार अपनी हिट फिल्म लक बाई चांस में नजर आईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें