फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' में दिखेगा दीपिका और करीना का जलवा, 'क्रू' अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 05 May 2024 09:21 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

करीना कपूर खान हाल में ही फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म में अपने और दीपिका के किरदार को लेकर एक खुलासा किया है। 
विज्ञापन
दीपिका-करीना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण मौजूदा दौर की दो बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं। इन दोनों नें अपनी अदाकारी से लगातार दर्शकों और फिल्म समीक्षकों का दिल जीता है। इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। करीना हाल ही में फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। वहीं, दीपिका अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखी थीं। अब दोनों अभिनेत्रियां फिल्म सिंघम अगेन में एक साथ नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन


सितारों का जमघट है 'सिंघम अगेन'
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघन अगेन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण शामिल हैं। सितारों की लंबी-चौड़ी लिस्ट की वजह फिल्म काफी हाइप बटोर चुकी है। दीपिका और करीना के फैंस दोनों को एक साथ एक एक्शन पैक्ड फिल्म में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि इस फिल्म में दीपिका और उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। फिल्म में अजय, अक्षय, टाइगर, रणवीर जैसे अभिनेताओं की मौजूदगी के बावजूद भी वो और दीपिका महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगी। 


दीपिका और करीना का होगा महत्वपूर्ण किरदार 
बातचीत के दौरान करीना ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से पुरुष पात्रों के दमदार किरदारों पर निर्भर है। हालांकि, फिल्म में वो और दीपिका भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगी। करीना ने कहा,' दीपिका और मैं फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हालांकि, यह फिल्म काफी अलग होगी, इस साल की यह एक बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। मुझे विश्वास है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे'। 

OMG Siddhant Chaturvedi: कॉफी शॉप में नौकरी करते दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, लोगों ने पूछा ये क्या हाल बना रखा है

विज्ञापन

'बकिंघम मर्डर्स' में आएंगी नजर 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना हाल में ही फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अलावा तब्बू और कृति सैनन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। सिंघम अगेन के अलावा करीना फिल्म निर्माता हंसल मेहता की आगामी फिल्म 'बकिंघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। वहीं, दीपिका अपनी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। 
विज्ञापन

Varun Sharma: गारफील्ड की आवाज बनने पर उत्साहित हैं वरुण, एनिमेशन डबिंग को बताया कठिन, बोले- कई नई चीजें सीखी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें