फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alaya F: फिल्म सेट पर बुरे अनुभवों से गुजरी हैं अलाया एफ, खुद को संभालने की दी सलाह

Sat, 04 May 2024 09:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 ‘श्रीकांत’ की अभिनेत्री अलाया एफ ने बॉलीवुड में महिला कलाकारों के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने सेट पर अपने बुरे अनुभवों के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
अलाया एफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ की अभिनेत्री अलाया एफ अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा होती है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अलाया एफ के सॉन्ग ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक हाल ही में अभिनेत्री ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए साक्षात्कार में बॉलीवुड में महिला कलाकारों के साथ भेदभाव पर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन



बुरे अनुभवों से गुजरी हैं अलाया

अलाया ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्होंने एक अनुकूल वातावरण में काम किया है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कई बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा है। अपने कुछ बुरे अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी फिल्में भी थीं, जिनमें काम करते समय उन्हें बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘आप ऐसे लोगों के साथ काम करते हैं जिन्हें आपकी बिल्कुल भी परवाह नहीं। उनके दिल में आपके लिए अच्छी भावना नहीं होती है। आपको अपना ध्यान खुद रखना पड़ेगा।’ अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'आपको उन परिस्थितियों में खुद को संभालना होगा जिनमें आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता।’ उन्होंने कहा कि जब आप एक फिल्म करती हैं तो आपको एक अच्छा, सुरक्षित और खुशनुमा माहौल चाहिए होता है।

सेट के अनुभवों को किया साझा

अभिनेत्री ने साक्षात्कार के दौरान कुछ सेट्स के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, 'यह मत भूलिए कि फिल्म उद्योग में पुरुषों और महिलाओं के साथ जिस तरह से व्यवहार किया जाता है, उसमें बहुत बड़ा अंतर है। कुछ अच्छे सेट हैं जिन पर मैं गई हूं और कुछ ऐसे सेट भी हैं जो महिला कलाकारों के प्रति इतने अच्छे नहीं हैं।'
विज्ञापन



अलाया एफ वर्क फ्रंट

अलाया एफ को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अभिनय करते हुए देखा गया। अलाया के आगामी कार्यों की बात करें तो वह राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें